लाइव न्यूज़ :

Chandigarh Police: प्रेमी विशाल ने 28 वर्षीय प्रेमिका को आग के हवाले किया, 80 फीसदी तक झुलसी पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ी दम, जले कपड़े, चप्पल और स्प्रे ने खोल दी पोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2024 21:07 IST

Chandigarh Police: पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र 28 वर्ष के आस-पास थी और वह मोहाली के सोहना की रहने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, आरोपी मौके से भाग निकला।घटना में युवती 80 फीसदी तक झुलस गयी थी।कपड़े, उसकी चप्पल और एक स्प्रे बरामद किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Chandigarh Policeचंडीगढ़ के एक पार्क में एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र को कथित रूप से आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना सेक्टर 35 पेट्रोल पंप से सटे पार्क में सोमवार रात को घटी। पुलिस ने बताया कि वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने चीख-पुकार सुनी और पार्क में एक महिला को आग की लपटों में झुलसते हुए देखा, जिसके बाद उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मौके से भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र 28 वर्ष के आस-पास थी और वह मोहाली के सोहना की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि उसके और विशाल के बीच प्रेम संबंध थे। उसने कहा कि घटना में युवती 80 फीसदी तक झुलस गयी थी। उसे आनन-फानन में सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआईएमईआर स्थानांतरित कर दिया

गया। सेक्टर 36 थाने के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया, ''युवती ने मंगलवार को पीजीआईएमईआर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।'' प्रकाश ने बताया, ''हमने मुकदमा दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार कर लिया, जो मोहाली के खरार कस्बे का रहने वाला है। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।'' अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से युवती के जले हुए कपड़े, उसकी चप्पल और एक स्प्रे बरामद किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीचंडीगढ़हरियाणाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?