लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ः सरकारी स्कूल की टीचर का शव कंबल में लिपटा मिला, पति के खिलाफ हत्या का मामला हुआ दर्ज

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2020 11:38 IST

कथित तौर पर पीड़िता की मौत पुलिस के पहुंचने से 48 घंटे पहले हो गई थी। उसकी मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम परीक्षा के बाद पता चलेगा। ज्योति रामदरबार के पास सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (GMSSS), करसन में सामाजिक विज्ञान की टीचर थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे40 वर्षीय सरकारी टीचर ज्योति मंगलवार देर रात सेक्टर 23 स्थित अपने सरकारी क्वाटर पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई हैं।मृतका का 43 वर्षीय पति मनदीप सिंह अपने 9 साल के छोटे बेटे के साथ फरार हो गया है।

चंडीगढ़ः 40 वर्षीय सरकारी टीचर ज्योति मंगलवार देर रात सेक्टर 23 स्थित अपने सरकारी क्वाटर पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई हैं। इस बीच मृतका का 43 वर्षीय पति मनदीप सिंह अपने 9 साल के छोटे बेटे के साथ फरार हो गया है। वह भी एक सरकारी टीचर है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को पीड़ित का बड़ा बेटा इश्मीत (13) सोमवार शाम लुधियाना मिला। उसने लुधियाना पुलिस को बताया कि उसके पिता मनदीप सिंह का कहना है कि उसकी मां कोरोना संक्रमित है और इसलिए वे घर छोड़ रहे हैं। इश्मीत ने पहले दावा किया कि उसके पिता ने उसके दोनों पैर पकड़कर उसे पानी में नाले में फेंक दिया। हालांकि, बाद में वह मुकर गया और कहा कि वह फिसल गया था। स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज किए गए हैं।

खबरों के अनुसार, इश्मीत लगभग डूब गया था, लेकिन उसे एक पेड़ का सहारा मिल गया, जिसपर उसने बैठकर पूरी रात बिताई। इसके बाद सुबह एक गुरुद्वारे के सेवादार ने उसे देख लिया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची और मामले में पूछताछ की।

इसके बाद लुधियाना पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ आई और शहर की पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस की टीम इश्मीत के घर गई, जहां दरवाजा बंद था। पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा और जैसे ही अंदर घुसी तो देखा कंबल में लिपटी हुई लाश पड़ी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर पीड़िता की मौत पुलिस के पहुंचने से 48 घंटे पहले हो गई थी। उसकी मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम परीक्षा के बाद पता चलेगा। ज्योति रामदरबार के पास सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (GMSSS), करसन में सामाजिक विज्ञान की टीचर थीं। उसका पति मनदीप सिंह हिंदी में पीएचडी जीएमएसएसएस -47 में टीतर हैं। मंदीप के दो सेल फोन बंद हैं और पीड़ित ज्योति का मोबाइल फोन घर से गायब है।

एसएसपी विनित कुमार ने कहा, 'हमने साक्ष्य के आधार पर लापता पति मनदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मनदीप सिंह अपने छोटे बेटे के साथ अभी भी लापता है। वह अपने दोनों बेटों को अपनी कार में ले गया था। हत्या के संदिग्ध का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।'

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!