पति सनी कुमार मौर्य ने सोते समय गला दबाकर पत्नी बबली गौड़ को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2026 16:36 IST2026-02-17T16:35:40+5:302026-02-17T16:36:51+5:30

गिरोह का भंडाफोड़ किया गया और इस सिलसिले में कथित महिला सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Chandauli Husband Sunny Kumar Maurya strangled his wife Babli Gaur death sleeping uttar pradesh police | पति सनी कुमार मौर्य ने सोते समय गला दबाकर पत्नी बबली गौड़ को मार डाला

file photo

Highlightsपुलिस ने मौर्य को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।एक अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

Chandauli: चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में अपनी पत्नी की सोते समय गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के भीषमपुरा गांव में सनी कुमार मौर्य (24) ने अपनी पत्नी बबली गौड़ (22) की सोमवार देर रात कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौर्य को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

दिल्ली में यातायात धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली में यातायात पुलिसकर्मियों को फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया और इस सिलसिले में कथित महिला सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 19 जनवरी को दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

उन्नाव पीड़िता के पिता की मृत्यु का मामला: जयदीप की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका का विरोध

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप सेंगर की उस याचिका का दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को विरोध किया, जिसमें उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में अंतरिम जमानत की अवधि तीन महीने बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। इस मामले में निचली अदालत द्वारा 10 साल की सजा पाए 50-वर्षीय जयदीप सेंगर ने मुंह के कैंसर से पीड़ित होने के कारण अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की अपील की है।

Web Title: Chandauli Husband Sunny Kumar Maurya strangled his wife Babli Gaur death sleeping uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे