लाइव न्यूज़ :

17 साल के मुस्लिम लड़के का दावा, 'जय श्री राम' नहीं कहने पर कुछ लोगों ने लगा दी आग, यूपी पुलिस ने नकारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 13:46 IST

पीड़ित खालिद ने दावा किया है कि वो कुछ लोगों के साथ दुधारी पुल पर टहलने गया था। वहां से चार लोगों ने उसे अगवा किया। फिर मुंह ढ़क कर मिट्टी का तेल छिड़क कर और माचिस जलाकर वे लोग भाग गए। इस दौरान वो 'जय श्री राम' का नारा लगाने को बोल रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस का कहना है कि पीड़ित अपने बयान को बार-बार बदल रहा है।पुलिस ने कहा हम घटना स्थल की सीसीटीवी वीडियो की जांच कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक 17 वर्षीय मुस्लिम युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने 'जय श्री राम' ना बोलने पर उसके शरीर में आग लगा दी है। पीड़ित नाबालिग है और उसकी हालत गंभीर है। वह 45 प्रतिशत जल चुका है। पीड़ित को गंभीर हालत में वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि यूपी पुलिस ने पीड़ित के आरोपों को खारिज कर दिया है।

यूपी पुलिस का कहना है कि पीड़ित अपने बयान को बार-बार बदल रहा है। इसिलए उसकी बातों पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है। पीड़ित का नाम खालिद है। चंदौली के एसपी ने कहा है कि जांच में हमने पीड़ित के अलग-अलग बयान पाये हैं। एसपी ने कहा है कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हम घटना स्थल की सीसीटीवी वीडियो की जांच कर रहे हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। 

पीड़ित खालिद ने दावा किया है कि वो कुछ लोगों के साथ दुधारी पुल पर टहलने गया था। वहां से चार लोगों ने उसे अगवा किया। फिर मुंह ढ़क कर मिट्टी का तेल छिड़क कर और माचिस जलाकर वे लोग भाग गए। इस दौरान वो 'जय श्री राम' का नारा लगाने को बोल रहे थे। 

एसपी ने बताया, 'पहले किशोर ने कहा कि वह महाराजपुर गाँव में दौड़ने के लिए गया था जहाँ उसे चार लोग मिले, जिन्होंने उसे खेत में खींच लिया और उसे जला दिया। लेकिन जब उसे बीएचयू में रेफर किया गया तो वहाँ उसने पुलिस इंस्पेक्टर को बताया कि मोटरसाइकिल पर आए चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे हतीजा गाँव में ले गए।' इसलिए पुलिस को पीड़ित पर शक है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!