लाइव न्यूज़ :

बिहार में दहेज के लिए ससुराल वालों ने पार की हैवानियत की हदें: विवाहिता के गुप्तांग में डाले ब्लेड और माचिस की तिल्लियां, किया लहूलुहान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2020 19:26 IST

पूरण छपरा गांव के लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के बरुराज थाने के हथिलवा गांव में मो० जब्बारक के साथ बडे ही धूमधाम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी. लेकिन शादी के चंद दिनों के बाद ही लड़के व उसके घरवाले बाइक व वाशिंग मशीन सहित अन्य सामानों के लिए उसे प्रताड़ित करने के साथ हैवानियत की हदें पार करने लगे

Open in App
ठळक मुद्देदहेजलोभी पति और ससुरालवालों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक नवविवाहिता के साथ दहेज के लिए पहले जमकर मारपीट किया गया.लड़की की हालत नाजुक हो गई है. 

पटना: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के चकिया के एक गांव में दहेजलोभी पति और ससुरालवालों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक नवविवाहिता के साथ दहेज के लिए पहले जमकर मारपीट किया गया. इससे भी उनलोगों का मन नही भरा तो उसके गुप्तांग में धारदार ब्लेड व माचिस की कई तीलियों को डाल उसे लहूलुहान कर दिया गया. इसके बाद ससुरालवाले उसे अधमरे हालत में छोकर फरार हो गए. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चकिया के पूरण छपरा गांव के लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के बरुराज थाने के हथिलवा गांव में मो० जब्बारक के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी. लेकिन शादी के चंद दिनों के बाद ही लड़के व उसके घरवाले बाइक व वाशिंग मशीन सहित अन्य सामानों के लिए उसे प्रताड़ित करने के साथ हैवानियत की हदें पार करने लगे. जिसकी सूचना लड़की के परिजनों ने अपने मायके वालों को दी. 

मायके वाले बिना देर किए स्थिति की भयावहता को देखते हुए उसे अपने घर ले आये. इसके बाद उसके पति व ससुर उसके मायके में आ धमके व रात में पति ने फिर उसके साथ जमकर मारपीट व हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके गुप्तांग में ब्लेड व माचिस की तिल्ली घुसेड दी. जिससे लड़की की हालत नाजुक हो गई है. 

परिजनों ने तत्काल उसे चकिया रेफरल अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने उसके गुप्तांग से कई ब्लेड व माचिस की तीलियों को निकाल उसे तत्काल मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. इस सम्बन्ध में लड़की व उसके परिजनों ने चकिया पुलिस को लिखित शिकायत की. जिसके बाद चकिया पुलिस ने दरिंदे पति व उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलवक्त लड़की मुजफ्फरपुर में इलाजरत है व स्थिति गम्भीर बनी हुई है.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना