पत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2026 17:47 IST2026-04-04T17:45:49+5:302026-04-04T17:47:01+5:30

Chaksu Police Station:

Chaksu Police Station Wife murdered slitting her throat husband attempted suicide stabbing himself knife jaipur police | पत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

सांकेतिक फोटो

HighlightsChaksu Police Station:Chaksu Police Station:Chaksu Police Station:

जयपुर: चाकसू थाना क्षेत्र में युवक ने पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। चाकसू के थानाधिकारी मनोहरलाल ने बताया कि यह घटना स्वामी का बास गांव में शुक्रवार देर रात हुई। उन्होंने कहा कि युवक रामवतार व उसकी पत्नी सुनीता में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसके बाद युवक (रामावतार) ने पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में उसने अपने गले पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि सुबह लगभग छह बजे घरवाले जगे तो उन्हें घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल भेजा व युवक को भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती युवक की हालत स्थिर है। पीड़िता के भाई ने रामवतार व उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्वी दिल्ली के एक क्लब के बाहर कहासुनी हुई, एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में एक क्लब के बाहर शनिवार तड़के झगड़े के बाद 21 वर्षीय व्यक्ति को गोली लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई जब प्रीत विहार पुलिस थाने को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में गोली लगने से घायल एक व्यक्ति के भर्ती होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।

Web Title: Chaksu Police Station Wife murdered slitting her throat husband attempted suicide stabbing himself knife jaipur police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे