कूड़े के ढेर में जल रहा था महिला का शव, आधा से ज्यादा जल चुका शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2025 12:35 IST2025-09-08T12:33:31+5:302025-09-08T12:35:09+5:30

चाईबासाः ‘‘प्रथम दृष्टया, ऐसा संदेह है कि महिला की हत्या की गई है और सबूत छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर आग लगा दी गई।’’

Chakradharpur woman's body burning garbage heap body more than half burnt taken out sent postmortem jharkhand police | कूड़े के ढेर में जल रहा था महिला का शव, आधा से ज्यादा जल चुका शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सांकेतिक फोटो

Highlightsचक्रधरपुर थाने के प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 30 साल से अधिक प्रतीत हो रही है। 

चाईबासाः झारखंड के चक्रधरपुर कस्बे में रविवार को एक महिला का शव कूड़े के ढेर में जलता हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित कस्बे के व्यस्त भारत भवन चौक पर कूड़े के ढेर में मिला। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले तक शव आधा से ज्यादा जल चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। चक्रधरपुर थाने के प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि मामले में शामिल लोगों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, ऐसा संदेह है कि महिला की हत्या की गई है और सबूत छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर आग लगा दी गई।’’ पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 30 साल से अधिक प्रतीत हो रही है। 

Web Title: Chakradharpur woman's body burning garbage heap body more than half burnt taken out sent postmortem jharkhand police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे