लाइव न्यूज़ :

Viral Video: गाजियाबाद में बाइक सवार ने शख्स के गले से खींची चेन, घर के बाहर खड़ा था शख्स; CCTV में कैद वारदात

By अंजली चौहान | Updated: September 16, 2024 11:01 IST

Viral Video:गाजियाबाद में दिनदहाड़े एक बाइक सवार चोर एक आदमी की चेन छीनते हुए कैमरे में कैद हो गया। इस खुलेआम अपराध को दिखाने वाला वीडियो, क्षेत्र में चल रही सुरक्षा चिंताओं पर प्रकाश डालता है।

Open in App

Viral Video:उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं रहा। आए दिन ऐसी खबरें आ रही है जहां दिन-दहाड़े खुले आम जनता को लूटकर चोर भाग जा रहा है और कोई कुछ नहीं कर पा रहा है। उत्तर प्रदेश में चेन स्नैचिंग की घटना इतनी बढ़ गई है कि इसका सबूत आए दिन वीडियो में मिल रहा है। जी हां गाजियाबाद से चेन स्नैचिंग का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेखौफ बदमाश दिन दहाड़े ही चोरी को अंजाम दे रहा है लेकिन कोई उसका कुछ बिगाड़ नहीं पा रहा। 

यह लूट गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में हुई। 16 सितंबर को सामने आए वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति को चेन छीनते हुए और पीड़ित के घर के सामने संकरी गलियों में भागते हुए देखा जा सकता है। चेन चोरी होते ही पीड़ित चोर के पीछे भागता है लेकिन बाइक पर सवार होने के कारण वह आसानी से वहां से फरार हो जाता है। 

वायरल सीसीटीवी फुटेज को देखा जाए तो वीडियो 15 सितंबर का है। लेकिन उससे एक दिन बाद वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात कही है। हालांकि, मामले में किसी तरह की गिरफ्तारी की खबर अभी नहीं मिली है। 

टॅग्स :गाजियाबादउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोCCTVयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा