लाइव न्यूज़ :

चाईबासाः एक ही परिवार के बच्चे समेत चार लोगों की कुल्हाड़ी से गला रेतकर निर्मम हत्या, महिला और पुरुष अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2021 16:16 IST

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केनपोसी गांव का मामला है.एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियारों से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गयी, मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देखौफनाक घटना के सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है.  पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है. गांव से कुछ दूरी में परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया है.

रांचीः झारखंड के चाईबासा जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केनपोसी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर निर्मम हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है.

जिसमें एक छह साल का बच्चा भी है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. हत्या कर सभी अपराधी फरार हो गए. गांव से कुछ दूरी में परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया है. इस खौफनाक घटना के सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, हत्या को अंजाम देने वालों में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है.

गांव से कुछ दूरी में परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत (22), उसके बेटे मुगरू खंडाईत (6) और भाई गोबरो खंडाईत (22) का शव पास के खेत में मिला. गांव के लोग जब सुबह शौच करने निकले तो सभी का शव देखा गया. इसके बाद पूरे गांव में हाहाकर मच गया.

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस की दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बरामद कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है. सभी के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है. मारे गये लोगों में एक भी बच्चा भी शामिल है. हालांकि पुलिस ने घटना स्थल पर किसी तरह का हथियार को बरामद नहीं किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली