लाइव न्यूज़ :

चाईबासाः पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचला और शव झाड़ी में फेंका, अधेड़ उम्र के संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: March 22, 2022 15:05 IST

अंचल निरीक्षक (सदर) खुर्शीद आलम के अनुसार शनिवार को लड़की खेरियार गांव में अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने बिस्कुट का लालच देकर उसे दूर झाड़ियों में ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के चेहरे को पत्थर से कुचला गया और उसका शव झाड़ी में फेंक दिया गया।घटना का पता तब चला जब ग्रामीणों ने सोमवार को झाड़ियों में शव को देखा और शोर मचाया।पुलिस टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक पांच वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि अधेड़ उम्र के एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

अंचल निरीक्षक (सदर) खुर्शीद आलम के अनुसार शनिवार को लड़की खेरियार गांव में अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने बिस्कुट का लालच देकर उसे दूर झाड़ियों में ले गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची के चेहरे को पत्थर से कुचला गया और उसका शव झाड़ी में फेंक दिया गया।

घटना का पता तब चला जब ग्रामीणों ने सोमवार को झाड़ियों में शव को देखा और शोर मचाया। आलम ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह बलात्कार और हत्या का मामला लगता है।

मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में महिला का यौन उत्पीड़न, वार्ड बॉय गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बेगराजपुर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक वार्ड बॉय ने मानसिक रूप से बीमार 26 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंसूरपुर पुलिस थाने के प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक, इस मामले में आरोपी वार्ड बॉय राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़िता के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने सोमवार को इलाज के दौरान महिला का यौन उत्पीड़न किया।

मुजफ्फरनगर में महिला मरीज का यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक वार्ड बॉय द्वारा 26 वर्षीय महिला मरीज का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल के आरोपी वार्ड बॉय राशिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (लज्जाभंग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता के पति द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक सोमवार को जब महिला का इलाज चल रहा था तो आरोपी ने महिला का यौन उत्पीड़न किया। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसे इलाज के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा