लाइव न्यूज़ :

क्लास में टीचर ने छात्रों को अश्लील वीडियो दिखाई, महिलाओं ने जूते की माला पहनाकर और मुंह पर कालिख पोतकर पूरी बस्ती में घुमाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2022 22:04 IST

झारखंडः पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। बाद में आरोपी शिक्षक को जेल भेजने की मांग को लेकर महिलाओं ने बड़ाजामदा थाने का घेराव भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं ने जूते की माला पहनाकर और उसके मुंह पर कालिख पोतकर पूरी बस्ती में घुमाया।छह छात्राओं ने माता पिता को बताया कि शिक्षक ने आपत्तिजनक वीडियो दिखा और गलत तरीके से छुआ।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

चाईबासाः  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक स्कूल में कक्षा में छात्राओं को कथित रूप से अश्लील वीडियो दिखाने और उनसे छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को गांव की महिलाओं ने जूते की माला पहनाकर और उसके मुंह पर कालिख पोतकर पूरी बस्ती में घुमाया।

इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। बाद में आरोपी शिक्षक को जेल भेजने की मांग को लेकर महिलाओं ने बड़ाजामदा थाने का घेराव भी किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नोवामुंडी प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खासजामदा में कम से कम छह छात्राओं ने अपने माता पिता को बताया कि शिक्षक ने उन्हें आपत्तिजनक वीडियो दिखा और उन्हें गलत तरीके से छुआ।

इसके बाद गांव की आक्रोशित महिलाएं बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचीं और आरोपी शिक्षक को पकड़ कर उसके मुंह पर कालिख पोत दी और फिर उसे जूते की माला पहना कर पूरी बस्ती में घुमाते हुए रेलवे स्टेशन के पास पहुंचीं। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

बाद में आक्रोशित महिलाओं ने थाने का भी घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गईं। देर शाम किरीबुरू के अंचल पुलिस निरीक्षक बिरेन्द्र एक्का ने महिलाओं से बात कर उन्हें शांत कराया, लेकिन महिलाएं देर रात तक शिक्षक को जेल भेजने पर अड़ी रहीं। घटना के संबंध में बड़ाजामदा के थाना प्रभारी बासुदेव टोप्पो ने कहा कि मामले में जांच जारी है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!