लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: 27 वर्षीय महिला डॉक्टर की हत्या के बाद केन्द्र सभी राज्यों को जारी करेगा परामर्श

By भाषा | Updated: November 29, 2019 17:18 IST

हैदराबाद महिला डॉक्टर हत्या मामला: 27 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव हैदराबाद के तेलंगाना में एक पुलिया के नीचे मिला था। वह एक दिन पहले से लापता थी। कुछ राहगीरों ने उसके शव को देख पुलिस को उसकी जानकारी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि वह तेलंगाना सरकार के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हैं। मृतका की छोटी बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक की हत्या के बाद केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी राज्यों को परामर्श जारी करेगा कि वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का पता लगाने के लिए एहतियाती कदम उठाएं। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि वह तेलंगाना सरकार के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हैं ताकि महिला की हत्या में शामिल सभी आरोपी पकड़े जाएं और उन्हें सजा दी जा सके।

उन्होंने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘गृह मंत्रालय सभी राज्यों को एक परामर्श भेजेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा सके।’’ रेड्डी ने कहा कि दोषियों को पकड़ कर मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार की ओर से, मैं राज्य सरकार के अधिकारियों से बात कर रहा हूं। तेलंगाना के डीजीपी भी आज दिल्ली आ रहे हैं और वह मुझसे मुलाकात करेंगे। मामले में लिप्त सभी लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए और किसी वकील को भी उनका मामला नहीं लड़ना चाहिए।’’

27 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव हैदराबाद के तेलंगाना में एक पुलिया के नीचे मिला था। वह एक दिन पहले से लापता थी। कुछ राहगीरों ने उसके शव को देख पुलिस को उसकी जानकारी दी थी। मृतका की छोटी बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी बहन ने उसे फोन कर कहा था कि वह टोल प्लाजा पर फंसी हैं। किसी ने उसे उसके स्कूटर के टायर की हवा निकले होने की जानकारी देते हुए मदद की पेशकश की थी। 

टॅग्स :हैदराबादहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट