लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आपसी रंजिश में महिला पर चाकू से वार, सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 4, 2021 12:05 IST

दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार को एक 28 वर्षीय महिला को उसके आवास के बाहर कई बार चाकू मारकर घायल कर दिया गया । घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी । फिलहाल महिला की स्थिति बेहद खराब है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में महिला को चाकू मारकर किया गया घायल , स्थिति गंभीर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, परिवार ने पड़ोसी के खिलाफ दर्ज की शिकायतपुलिस ने कहा कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है

दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार को एक 28 वर्षीय महिला को उसके आवास के बाहर कई बार चाकू मारकर घायल कर दिया गया।  यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

महिला को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी ने उस पर हमला किया था जिसके खिलाफ उसने पूर्व में भी शिकायत दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान नरेश उर्फ राजू के रूप में हुई और उसे हिरासत में ले लिया गया है । उन्होंने बताया कि शाहबाद डेहरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे के कारणों का भी पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके किस सेक्टर-11 इलाके में हुई । 

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, यह घटना दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में इस तरह की यह दूसरी घटना है । इस घटना से पहले चार लोगों ने मिलकर एक 19 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी थी । उस घटना का वीडियो भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था ।

दरअसल लड़का मंगलवार को अपने पिता के लिए जन्मदिन का केक खरीदने के लिए दुकान पर जा रहा था।  तब उस पर हमला किया गया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित कुणाल पर एक महिला से लड़ाई के बाद हमला किया गया था ।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!