लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर में 2020 में हुई साधुओं की हत्या की सीबीआई करेगी जांच, सीएम शिंदे ने कहा- साधुओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे

By रुस्तम राणा | Updated: October 11, 2022 21:23 IST

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई के पास पालघर जिले में भीड़ द्वारा दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले की जांच करीब ढाई साल बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिंदे ने कहा- साधुओं के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें कड़ी सजा मिलेगीसरकार के गृह विभाग ने मामले की जांच करीब ढाई साल बाद सीबीआई को सौंप दी है इस मामले की जांच, अब तक राज्य सरकार की सीआईडी कर रही थी

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर में हुई साधुओं की निर्मम भीड़ हत्या (मोब लिंचिंग) की जाँच अब सीबीआई करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने दो साल पुराने इस केस को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया है। मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, राज्य में साधुओं के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई के पास पालघर जिले में भीड़ द्वारा दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले की जांच करीब ढाई साल बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। इस मामले की जांच, अब तक राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) कर रहा था। प्रदेश के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीटीआई-भाषा से इस घटनाक्रम की पुष्टि की। 

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी पर काबू के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान 16 अप्रैल, 2020 की रात की इस घटना में मुंबई के कांदिवली के तीन व्यक्ति गुजरात के सूरत में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में उनकी कार को रोक लिया गया और उन पर हमला किया गया। 

आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने ‘बच्चा चोर’ होने के संदेह में उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतकों में दो संतों के साथ उनकी कार का चालक भी था। उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्ष में थी और उसने संतों पर हमले के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया था और घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। 

तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भाजपा की मांग का विरोध करते हुए कहा था कि कुछ ग्रामीणों ने उन्हें ‘बच्चा चोर’ समझ लिया था और उन पर हमला किया था।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह