आश्रम की आड़ में लड़कियों का यौन शोषण करने वाले बाबा वीरेंद्र के देश भर में स्थित ठिकानों की जाँच: CBI

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 9, 2018 13:32 IST2018-01-09T12:18:58+5:302018-01-09T13:32:47+5:30

पिछले महीने दिसंबर 2017  दिल्ली के रोहिणी में वीरेन्द्र देव के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का भंडाफोड़ हुआ था। 

CBI said Baba Virendra is not limited only ashrams but other premises across the country | आश्रम की आड़ में लड़कियों का यौन शोषण करने वाले बाबा वीरेंद्र के देश भर में स्थित ठिकानों की जाँच: CBI

baba

यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली रोहणी के बाबा वीरेंद्र दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में  हैं। सीबीआई ने कहा है कि वो बाबा वीरेंद्र दीक्षित के दिल्ली से बाहर पूरे देश में स्थित ठिकानों की जांच कर रही है। सीबीआई ने बाबा के बैंक डिटेल से लेकर कई तरह के डिजिटल सबूत भी नजर बनाए हुए हैंं। फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

बाबा वीरेंद्र देव फिलहाल फरार है। वीरेंद्र दीक्षित के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बाबा के देशभर में 80 ऐसे आश्रम चल रहे हैं, जहां महिलाओं का शोषण हो रहा है। पिछले साल उसका नाम माउंट आबू में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कांड के साथ भी जुड़ा था।



पिछले महीने दिसंबर 2017  दिल्ली के रोहिणी में वीरेन्द्र देव के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का भंडाफोड़ हुआ था जहां शिक्षा के नाम पर लड़कियों से अवैध काम करवाए जा रहे थे। पुलिस ने बाबा के चंगुल में फंसे कई लड़कियों को आजाद कराया था। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा वीरेंद्र के केस को सीबीआई को सौंपा था।
 

Web Title: CBI said Baba Virendra is not limited only ashrams but other premises across the country

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे