लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर छोटा राजन के खिलाफ CBI ने दर्ज किये 12 नये मामले, जानें इसकी क्राइम कुंडली और दाऊद के साथ का कनेक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 14, 2019 09:32 IST

छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है। मुंबई के चेम्बूर की तिलक नगर बस्ती में इसका जन्म 1960 में हुआ था। 10 साल की उम्र से ही राजन मुंबई में ब्लैक में फिल्मों की टिकट बचेता था।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर 2015 में छोटा राजन की इंडोनेशिया से गिरफ्तारी हुई थी। छोटा राजन फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। 2018 के मई में मुंबई की ही एक कोर्ट ने मुंबई के पत्रकार जे डे की हत्या के मामले में राजन को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

सीबीआई ने गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और उसके साथियों के खिलाफ 12 नए मामले दर्ज किए। जिसमें हत्या, किडनैपिंग, अवैध हथियार और जबरन वसूली तक शामिल है। सीबीआई द्वारा दर्ज ये 12 मामले उस 71 केसों का हिस्सा है, जो  2015 में मुंबई पुलिल द्वारा सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। छोटा राजन का नाम मुंबई के बम धमाकों 

 20 अगस्त 2019 को मुंबई की एक अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन और पांच अन्य को शहर के एक होटल कारोबारी की हत्या की कोशिश के मामले में आठ साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई। अदालत ने 2012 के इस मामले में प्रत्येक दोषी पर पांच. पांच लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया था। होटल कारोबारी बी आर शेट्टी पर उपनगरीय अंधेरी में अक्टूबर 2012 में मोटरसाइकिल सवार दो शूटरों ने गोली चलाई थी। उन्हें दायीं बांह में गोली लगी थी, लेकिन वह बच गए। 

पत्रकार जे डे की हत्या में छोटा राजन को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है

2018 के मई में मुंबई की ही एक कोर्ट ने मुंबई के पत्रकार जे डे की हत्या के मामले में राजन को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया से प्रत्यर्पित करा कर लाए जाने के बाद राजन दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है। राजन के अलावा जिन पांच अन्य दोषियों को सजा सुनाई गई, उनमें नित्यानंद नायक, सेल्विन डेनियल, जोसेफ उर्फ सतीश कालिया, दिलीप उपाध्याय तथा तलविंदर सिंह शामिल हैं।

कौन है छोटा राजन? 

छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है। मुंबई के चेम्बूर की तिलक नगर बस्ती में इसका जन्म 1960 में हुआ था। 10 साल की उम्र से ही राजन मुंबई में ब्लैक में फिल्मों की टिकट बचेता था। टिकट बेचते-बेचते वो राजन नायर गैंग में शामिल हो गया था। राजन नायर को बड़ा राजन के नाम से जाना जाता है। छोटा राजन नायर का राइट हैंड था वो उसके सारे कामों को देखता था इसलिए लोगों ने राजेंद्र सदाशिव निखलजे को छोटा राजन का नाम दे दिया। 

दाऊद इब्राहिम का छोटा राजन के साथ कनेक्शन 

राजन नायर उर्फ बड़ा राजन की मौत के बाद छोटा राजन ने पूरे गैंग की जिम्मेदारी खुद ली और उसे संभाला। इसी बीच में उसकी जान-पहचान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से हुई। जिसके बाद दोनों ने धीरे-धीरे मुंबई में एक साथ गैरकानूनी काम करने लगा। दाऊद के दुबई जाने के बाद दोनों फिर अपना बिजनेस ग्लोबली करने लगे। हालांकि बाद में फिर इनकी दुश्मनी की भी खबरें आई थी। कहा जाता है कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद उसने दाऊद इब्राहिम से नाता तोड़ लिया था।

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह