लाइव न्यूज़ :

CBI ने मारा छापा, गौतम थापर पर 466 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

By वैशाली कुमारी | Updated: June 9, 2021 17:46 IST

एजेंसी ने 60 वर्षीय गौतम थापर के साथ, रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल, तापसी महाजन और उनकी कंपनियों मेसर्स ऑयस्टर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड, अवंता रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड और झाबुआ पावर लिमिटेड के अज्ञात अधिकारियों को भी नामित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने थापर के परिसर सहित लगभग 20 स्थानों पर छापेमारी की और सबूत बरामद किए।आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी का आरोप लगाया गया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज अवंता समूह के संस्थापक अरबपति गौतम थापर और कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनपर यस बैंक को कथित रूप से ₹ ​​466 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं।

सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने थापर के परिसर सहित लगभग 20 स्थानों पर छापेमारी की और सबूत बरामद किए।

एजेंसी ने 60 वर्षीय गौतम थापर के साथ, रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल, तापसी महाजन और उनकी कंपनियों मेसर्स ऑयस्टर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड, अवंता रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड और झाबुआ पावर लिमिटेड के अज्ञात अधिकारियों को भी नामित किया है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों और उनकी कंपनियों ने यस बैंक से भारी कर्ज लिया और समय के साथ भुगतान न करने के कारण उनके खाते एनपीए Non-Performing Assets में बदल गए।

फोरेंसिक ऑडिट में रुपयों की हेराफेरी का खुलासा हुआ है।  इसके तुरंत बाद, यस बैंक ने CBI में शिकायत दर्ज की।

आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी का आरोप लगाया गया है।

पिछले साल यस बैंक के पूर्व एमडी राणा कपूर ने गौतम थापर की कंपनियों में से एक अवंता रियलिटी से एक बंगला खरीदा था। इस पर एजेंसी ने कपूर और परिवार के सदस्यों पर ₹ 307 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। एजंसी के मुताबिक गौतम थापर के स्वामित्व वाली कंपनियों ने यस बैंक का लाभ उठाया है।

 

 

टॅग्स :भारतसीबीआईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?