लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने फरार स्वयंभू गुरु वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ रेप के दूसरे मामले में आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: June 28, 2019 05:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देस्वयंभू गुरु ने लखनऊ में लड़की को नशीली दवा देकर उसका यौन शोषण किया था। 77 साल के दीक्षित के अलावा उसके सहयोगी ज्ञानेश्वरी माली को आरोपपत्र में नामजद किया।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को एक लड़की के कथित बलात्कार से जुड़े दूसरे मामले में स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। स्वयंभू गुरु ने लखनऊ में लड़की को नशीली दवा देकर उसका यौन शोषण किया था।

एजेंसी ने एक विशेष अदालत के सामने दायर आरोप पत्र में 77 साल के दीक्षित के अलावा उसके सहयोगी ज्ञानेश्वरी माली को आरोपपत्र में नामजद किया। दीक्षित ने यहां रोहिणी स्थित अपने आश्रम ईश्वरीय आध्यात्मिक विद्यालय में कई महिलाओं को कथित रूप से बंधक बनाया था और अब वह फरार चल रहा है।

एजेंसी ने उसके खिलाफ बलात्कार के दो मामलों तथा अज्ञात अनुयायियों के खिलाफ उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति के काम में कथित रूप से बाधा पहुंचाने के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। यह समिति 19 दिसंबर 2017 को आश्रम गई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 20 दिसंबर 2017 को सीबीआई को रोहिणी आश्रम में लड़कियों और महिलाओं को कथित रूप से अवैध तरीके से बंधक बनाने की जांच करने का निर्देश दिया था। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई