लाइव न्यूज़ :

चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश, सामने आईं चौंकाने वाली जानकारी

By IANS | Updated: February 23, 2018 00:48 IST

व्हाट्सएप पर अश्लील सामग्री डालने और उसे प्रसारित करने के आरोप में kidsxxx गुट के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को व्हाट्सएप के जरिये बच्चों की अश्लील तस्वीरें व साहित्य परोसने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय समूह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में अभी एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। व्हाट्सएप पर अश्लील सामग्री डालने और उसे प्रसारित करने के आरोप में किड्सएक्सएक्सएक्स गुट के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भारत समेत विदेशों में इस गुट में 119 लोग शामिल हैं। सीबीआई ने इसे अंतर्राष्ट्रीय अपराध करार देते हुए बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर गुट का भंडाफोड़ किया गया है। 

जांच एजेंसी के मुताबिक, 'किड्स एक्सएक्सएक्स' में भारत के अलावा अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, ब्राजील, अफगानिस्तान, श्रीलंका, केन्या, नाइजीरिया, मेक्सिको और न्यूजीलैंड के सदस्य शामिल हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में निखिल वर्मा, सत्येंद्र चौहान, नफीस राजा, जाहिद और आदर्श की पहचान की गई है। उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-बी और यौन अपराध बाल संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि एक एडमिमिस्ट्रेटर 20 वर्षीय बेरोजगार बीकॉम ग्रेजुएट निखिल वर्मा को उसके गृह शहर उत्तर प्रदेश के कन्नौज से गिरफ्तार किया गया है। यह ग्रुप करीब दो साल से सक्रिय था। मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में ग्रुप के सदस्यों के परिसरों की तलाशी लेकर कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, फोन व अन्य सामग्री बरामद की गई है। 

टॅग्स :सीबीईव्हाट्सऐपयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं