लाइव न्यूज़ :

PMO के नाम से फर्जी लेटर बना महाराष्ट्र के सीएम को भेजा, कई ऑफिसर के थे फेक दस्तखत, CBI ने ऐसे किया गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 21, 2019 10:43 IST

आरोपी सुरिंदर मित्तल पर आरोप है कि उसने पीएमओ के नाम से कई जाली पत्र बनाए थे और एक फर्जी लेटर तो उसने महाराष्ट्र के सीएम के नाम से भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देजांच के बाद पता चला कि पीएमओ की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ऐसा कोई पत्र नहीं भेजा गया था। पीएमओ के ओर से यह भी आरोप लगाया गया था कि महाराष्ट्र के स्थानीय अधिकारी भी पक्षपात कर रहे हैं।

सीबीआई ने मुंबई से बुधवार (20 नवंबर) को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो पीएमओ (PMO) के नाम का फर्जी लेटर बनाता था। आरोपी का नाम सुरिंदर मित्तल है। पेशे से वह एक प्राइवेट कांट्रैक्टर था। इस आरोपी के खिलाफ पीएमओ के कार्यालय दिल्ली से सीबीआई को शिकायत की गई थी। 

सुरिंदर मित्तल पर आरोप है कि उसने पीएमओ के नाम से कई जाली पत्र बनाए थे और एक फर्जी लेटर तो उसने महाराष्ट्र के सीएम के नाम से भेजा था। पत्र पर पीएमओ के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के हस्ताक्षर भी थे। प्लाट के विकास के लिए किया गया खेल सीबीआई ने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायत के बाद केस दर्ज किया था। 

शिकायत में क्या लगाया गया था आरोप

शिकायत में आरोप था कि 27 नवंबर 2017 को एक कथित पत्र पीएमओ के लेटरहेड पर संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया था। इसमें बांद्रा ईस्ट के एक प्लाट के विकास के लिए सरकारी एजेंसियों से लाभ लेने की कोशिश की गई थी। फर्जी पत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए मैसर्स विलेयति राम मित्तल, नवी मुंबई के पक्ष में दिया गया था। पीएमओ के ओर से यह भी आरोप लगाया गया था कि महाराष्ट्र के स्थानीय अधिकारी भी पक्षपात कर रहे हैं।

जांच के बाद पता चला कि पीएमओ की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ऐसा कोई पत्र नहीं भेजा गया था। जिसके बाद सीबीआई ने जांच के बाद इस आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :मुंबईसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत