लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां बरसाने वाली हिंदू महासभा की महिला नेता समेत 13 लोगों पर केस दर्ज

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 31, 2019 09:06 IST

30 जनवरी को शहीद दिवस पर हिंदू महासभा के कुछ कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से फायर किया था। कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने की कोशिश की। 

Open in App

अलीगढ़ के नौरंगाबादा इलाके में महात्मा गांधी के पुतलने पर एयर पिस्टल से फायरिंग करने वाली महिला समेत 13 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नही किया गया है जबकि पुलिस आरोपियो की धर पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है।

अलीगढ़ के एएसपी नीरज जादों ने बताया कि बुधवार को हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गोडसे द्वारा महात्मा गांधी को गोली मारने की घटना का रिहर्सल कर रहे थे। आईपीसी की संबंधित धाराओं में आठ नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी ने बताया कि बुधवार को गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज नौरंगाबाद इलाके के एक घर में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से गोलियां दागी। इसका वीडिया वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू महासभा की महिला नेता पूजा शकुन पांडेय समेत 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नही किया गया है जबकि पुलिस आरोपियो की धर पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है।

हिन्दू महासभा ने मनाया शौर्य दिवस

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने आज के दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर महासभा के कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर को नाथूराम गोडसे का राजनीतिक गुरु बताते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी की। महासभा के कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे की प्रतिमा को फूल-माला पहनाई।

इस मौके पर महासभा के नेता पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के कारण ही देश का बंटवारा हुआ था और इस दौरान हुई हिंसा में 20 लाख से अधिक लोग मारे गये थे। अगर गोडसे ने गांधी की हत्या नहीं की होती तो देश को अनेकों विपतियों का सामना करना पड़ता। गौरतलब है कि महात्मा गांधी की हत्या करने के अपराध में गोडसे को 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई थी। 

टॅग्स :महात्मा गाँधीअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह