लाइव न्यूज़ :

पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड करने वाले नौसेना अधिकारी पर केस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 20:31 IST

आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी से पूछताछ करने के लिए वह नौसेना के अधिकारियों को पत्र लिखकर इजाजत मांगेंगे.

Open in App

पत्नी की आपत्तिजनक और बदलाव करके बनाई गई तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने वाले भारतीय नौसेना के 39 वर्षीय कमांडर के खिलाफ पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया है. कोंधवा पुलिस थाने के निरीक्षक महादेव कुंभर ने गुरुवार को बताया कि पीडि़त महिला ने मंगलवार को इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी.

शिकायत में महिला ने कहा था कि उसके पति को पोर्नोग्राफी देखने की लत है. उसके पति वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ हैं. महिला खुद भी सेना की पूर्व अधिकारी हैं. उन्होंने शिकायत में जिक्र किया है कि वह अपने बच्चों को लेकर हाल में अपने माता-पिता के घर रहने चली गईं क्योंकि उनके पति की यह लत छूट नहीं रही है.

पति के व्यवहार से परेशान महिला पुणे चली गईं और पिछले महीने कुटुंब अदालत में उन्होंने तलाक की अर्जी दी. दिल्ली से पुणे जाते वक्त वह अपने साथ पति का मोबाइल ले गईं थी और जब उन्होंने इसे जांचा तो पता चला कि एक फोटो एप्प पर आपत्तिजनक तस्वीरें डाली गई हैं. कुम्भर ने शिकायत के आधार पर बताया कि आरोपी ने पत्नी की तस्वीरें अपलोड करने के लिए अपने ई-मेल अकाउंट का इस्तेमाल किया.

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी का अपने सहयोगी की पत्नी के साथ भी संबंध है. आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी से पूछताछ करने के लिए वह नौसेना के अधिकारियों को पत्र लिखकर इजाजत मांगेंगे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर