लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर सामने आया ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला, समस्तीपुर में एक की मौत दूसरे की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2022 17:01 IST

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, अपराधी पकड़े नहीं गये हैं। समस्तीपुर के एसपी ह्र्दयनाथ ने बताया कि पहले से जारी विवाद के बाद यह घटना घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान शिवनंदनपुर गांव निवासी रीतलाल चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत चौधरी के रूप में हुई है।घायल युवक की पहचान बासुदेवपुर पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी रामसेवक पासवान का पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है।घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव है।

पटना: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेगूसराय, वैशाली और आरा के बाद अब समस्तीपुर में सरेआम अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के मनियारपुर गांव में अपराधियों के द्वारा की गई ताबड़तोड़ गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं दूसरे को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसके स्थिती को चिंताजनक बताते हुए डॉक्टरों ने इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिवनंदनपुर गांव निवासी रीतलाल चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत चौधरी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान बासुदेवपुर पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी रामसेवक पासवान का पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सोमवार की देर शाम मनियारपुर सोनार टोला के नजदीक पानी टंकी के पास दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही गोलियां चलने लगी जिसमें दो लोगों को गोली लगी। 

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। जबकि शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, अपराधी पकड़े नहीं गये हैं। समस्तीपुर के एसपी ह्र्दयनाथ ने बताया कि पहले से जारी विवाद के बाद यह घटना घटी है। पुलिस आरोपियों को पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :बिहारसमस्तीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह