लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र नारेबाजी के आरोप में 40 छात्रों पर मामला दर्ज, सपा छात्र सभा में दी गई गालियां

By भाषा | Updated: September 30, 2019 17:20 IST

सपा छात्र सभा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लव कुश यादव ने अपने समर्थकों के साथ जलूस निकाल कर मुख्यमंत्री योगी, जिला प्रशासन तथा पुलिस के विरुद्ध बेहद अपमानजनक नारेबाजी और गली गलौज की थी

Open in App

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक नारेबाजी करते हुए भदोही जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप में 40 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिले के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गत 27 सितम्बर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव को जिला अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बारिश के कारण रद्द कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इसके विरोध में सपा छात्र सभा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लव कुश यादव ने अपने समर्थकों के साथ जलूस निकाल कर मुख्यमंत्री योगी, जिला प्रशासन तथा पुलिस के विरुद्ध बेहद अपमानजनक नारेबाजी और गली गलौज की थी, जिसका एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ।

सूत्रों ने बताया कि इसके आधार पर दरोगा मक्खन लाल ने लव कुश सहित 14 नामजद और 26 अज्ञात समेत कुल 40 छात्रों के खिलाफ रविवार रात मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 15 हजार छात्रों वाले इस राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर भाजपा के युवा संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सपा छात्र सभा सहित कुल सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा