लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को फेसबुक लाइव के दौरान अपमानजनक शब्द कहने पर ब्लॉगर के खिलाफ केस हुआ दर्ज, सिंगर केके की मौत का टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 12:16 IST

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता रिजू दत्ता द्वारा शिकायत के बाद ब्लॉगर रोद्दुर रॉय पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देब्लॉगर रोद्दुर रॉय ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उसने यह टिप्पणी फेसबुक लाइव के दौरान की है। फिलहाल उस पर केस दर्ज हो गया है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में फेसबुक लाइव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक मामला सामने आया है। इस आरोप में कोलकाता पुलिस ने ब्लॉगर रोद्दुर रॉय के खिलाफ कार्रवाई की है और शनिवार को केस दर्ज किया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी सिंगर केके के मौत पर दी है। आरोपी का मानना है कि सिंगर की मौत के पीछे टीएमसी कारण है। इसने सीएम ममता के साथ सत्तारूढ़ दल के कई और नेताओं को भी निशाना बनाया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

इस पर बोलते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मामले में जांच शुरू कर दी गई है, रॉय को जांच के तहत तलब किया गया है।’’ आपको बता दें कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अक्सर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले रॉय ने फेसबुक लाइव के दौरान मुख्यमंत्री और टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

यही नहीं रॉय ने गायक केके के अंतिम संगीत कार्यक्रम में कुप्रबंधन के लिए सत्तारूढ़ दल को भी दोषी ठहराया है। 

टीएमसी नेता की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

मामले में पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता रिजू दत्ता द्वारा चितपुर थाने में रॉय के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी प्रशासन को ठहराया मौत का जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की मौत के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि नजरूल मंच पर कुप्रबंधन और प्रशासन की विफलता ही केके की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। केके एक कॉलेज द्वारा दक्षिण कोलकाता स्थित नजरुल मंच में एक समारोह में अपनी प्रस्तुति दे रहे थे।

वहां करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई थी। इस पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की संख्या पर नियंत्रण होना चाहिए था। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीभारतपश्चिम बंगालMamta Banerjeeटीएमसीफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली