UP: महिला कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न के आरोप में बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज
By भाषा | Updated: November 5, 2019 14:25 IST2019-11-05T14:25:03+5:302019-11-05T14:25:03+5:30
पीड़िता बीजेपी की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जैन उसके घर में घुस आये और उसका यौन उत्पीड़न किया।

File Photo
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता के कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के सिलसिले में पार्टी के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जिसके बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष जैन के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया।
पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जैन उसके घर में घुस आये और उसका यौन उत्पीड़न किया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने उसका विरोध किया तो जैन ने उसे धमकी दी। जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504, 506 और 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है।