लाइव न्यूज़ :

चिकित्सा अधिकारी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में एआईएमआईएम विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 27, 2020 15:02 IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मालेगांव सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक बुधवार रात करीब आठ बजे अपने समर्थकों के साथ अस्पताल आए और कर्मचारियों से गाली गलौच शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर डांगे के कार्यालय में घुस गए और उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया।बाद में डॉ. डांगे ने मालेगांव सेंट्रल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि इस शिकायत के आधार पर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

नासिकः मालेगांव के सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक मौलाना मुफ्ती मोहम्मद और उनके समर्थकों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मालेगांव सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक बुधवार रात करीब आठ बजे अपने समर्थकों के साथ अस्पताल आए और कर्मचारियों से गाली गलौच शुरू कर दी।

वह चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर डांगे के कार्यालय में घुस गए और उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘विधायक और उनके कुछ समर्थकों ने डॉ. डांगे को धमकाया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अस्पताल के अन्य डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों ने काम रोक दिया और धरना दिया।’’ पुलिस ने बताया कि घटना पर कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद ही उन्होंने अपना प्रदर्शन वापस लिया। बाद में डॉ. डांगे ने मालेगांव सेंट्रल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि इस शिकायत के आधार पर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज