लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में रेलवे अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़ करने के मामले में डीआईजी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 15, 2019 15:05 IST

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधीक्षक सुनील जैन ने बताया, ‘‘सीनियर डिविजनल स्तर के रेलवे अधिकारी की पत्नी अपनी 6 साल की बेटी के साथ इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस से जबलपुर आ रही थी। एसी-1 कोच में उनका रिजर्वेशन था। उनके सामने वाली सीट पर जबलपुर आरपीएफ में पदस्थ डीआईजी विजय खातरकर यात्रा कर रहे थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देनरसिंहपुर-श्रीधाम के बीच (गाडरवारा जीआरपी थाना इलाके में) डीआईजी ने महिला यात्री के साथ चलती ट्रेन में अश्लील हरकत की।जैन ने बताया, ‘‘ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर महिला ने डीआईजी के खिलाफ जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।’’

सोमवार तड़के चलती ट्रेन में रेलवे अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़ करने के मामले में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के उप महानिरीक्षक विजय खातरकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधीक्षक सुनील जैन ने बताया, ‘‘सीनियर डिविजनल स्तर के रेलवे अधिकारी की पत्नी अपनी 6 साल की बेटी के साथ इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस से जबलपुर आ रही थी। एसी-1 कोच में उनका रिजर्वेशन था। उनके सामने वाली सीट पर जबलपुर आरपीएफ में पदस्थ डीआईजी विजय खातरकर यात्रा कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज तड़के नरसिंहपुर-श्रीधाम के बीच (गाडरवारा जीआरपी थाना इलाके में) डीआईजी ने महिला यात्री के साथ चलती ट्रेन में अश्लील हरकत की, जिसका महिला ने विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया।

महिला की आवाज सुनकर यात्रा कर रहे अन्य लोग भी एकत्र हुए ।’’ जैन ने बताया, ‘‘ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर महिला ने डीआईजी के खिलाफ जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।’’ उन्होंने कहा कि जीआरपी ने आरपीएफ डीआईजी के खिलाफ 354-ए (यौन उत्पीड़न) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच करने के लिए केस डायरी को गाडरवारा जीआरपी थाने भेजा जा रहा है।

जबलपुर से गाडरवारा करीब 130 किलोमीटर दूर है। जैन ने बताया कि अभी तक आरोपी डीआईजी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बारे में खातरकर से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए बार बार कोशिश के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो सका ।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO