तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, 4 घायल...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2025 17:08 IST2025-09-13T17:07:57+5:302025-09-13T17:08:03+5:30
मुंबई के घाटकोपर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से फुटपाथ पर चार लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।

तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, 4 घायल...
मुंबई के घाटकोपर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से फुटपाथ पर चार लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि तेज गति से आ रही कार के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ पर चढ़ गई और चार लोगों को टक्कर मार दी।
PRIME @ 4: नशे का चढ़ा खुमार.. सड़क पर मचा दिया कोहराम! मुंबई में बेकाबू कार ने 3 लोगों को रौंदा@AnchorAnurag#CarAccident#Mumbaipic.twitter.com/Aa1mUNq3Yi
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) September 13, 2025
उन्होंने बताया कि घायलों में से एक हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं और एक पुरुष वाहन से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया और महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वाहन से शराब की बोतलें बरामद की हैं और संदेह है कि दुर्घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस एक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।