लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में खड़े ट्रक से टकरायी कार, दो लोगों की मौके पर मौत, 2 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा

By बृजेश परमार | Updated: August 4, 2021 20:00 IST

हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) आकाश भूरिया ने जानकारी दी।पहचान कैलाश लाल (42), लालराम (32), लक्ष्मीनारायण (48) और राहुल (19) के तौर पर हुई है।मरने वाले सभी लोग नीमच जिले के रहने वाले थे।

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में हिंगोरिया चौपाटी के पास नागदा रोड पर बुधवार तड़के एक कार ने पीछे से खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) आकाश भूरिया ने बताया कि उन्हेल थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान कैलाश लाल (42), लालराम (32), लक्ष्मीनारायण (48) और राहुल (19) के तौर पर हुई है। भूरिया ने बताया कि मरने वाले सभी लोग नीमच जिले के रहने वाले थे । अधिकारी ने बताया कि पीड़ित देवास जिले के सतवास से नीमच की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना