लाइव न्यूज़ :

नग्न वीडियो बनाकर बदमाश कर रहे थे ब्लैकमेल, एमबीए स्टूडेंट ने की जान देने कोशिश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 8, 2022 21:34 IST

दक्षिणी दिल्ली के रहने वाले एमबीए छात्र का कुछ लोगों ने बंदूक के बल पर नग्न वीडियो बना लिया। इस घटना से छात्र अवसाद की स्थिति में आ गया और इसी वजह से उसने जान देने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने बंदूक के बल पर एमबीए छात्र के साथ बदसलूकी की और उसका वीडियो बना लियाबदमाशों ने 23 अक्टूबर 2020 को एमबीए छात्र के साथ इस घटना को अंजाम दिया बदमाशों ने पीड़ित छात्र को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की मांग की

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोप है कि गिरफ्तार हुए व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ एक एमबीए छात्र का कथित तौर पर अपहरण किया और बंदूक के बल पर उसका नग्न वीडियो शूट करके ब्लैकमेल किया। पुलिस मामले में गिरफ्तार शख्स के दोनों साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक दो दिनों पहले दक्षिणी दिल्ली के रहने वाले एमबीए छात्र ने घर पर फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। इस बात की जानकारी जैसे ही उसके परिजनों को हुई, उन्होंने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया।

तब जाकर यह मामला खुला कि कुछ लोगों ने उसके साथ बंदूक के बल पर बदसलूकी की और उसका वीडियो बना लिया। जिससे छात्र अवसाद की स्थिति में आ गया था और इस कारण उसने जान देने की कोशिश की।

इस मामले में पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार तीनों आरोपियों में से एक ने पहले छात्र के साथ दोस्ती की। उसके बाद वो अपने अन्य दो दास्तों के साथ 23 अक्टूबर, 2020 को एमबीए करने वाले छात्र का अपहरण कर लेता है।

अपहरण करने के बाद आरोपी पीड़ित छात्र को एक कमरे में में ले गए, जहां हथियार के बल पर उसे नग्न किया गया और बाद में उसका वीडियो बना लिया। छात्र का आरोप है कि बदमाशों ने गांजा, चरस और पिस्टल के साथ भी उसका वीडियो बनाया।

इस कांड के बाद उन्होंने पीड़ित छात्र को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उससे 20 लाख रुपये की मांग की। कथित तौर पर परिवार वालों ने धमकी के डर से उन बदमाशों को 5 लाख रुपये जे भी दिये। लेकिन उसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर वह वीडियो छात्र के की कॉलोनी और उसके दोस्तों-रिश्तेदारों के बीच सर्कुलेट कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने 1 फरवरी को छात्र से और पैसों की मांग की और न देने पर उसे और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई।

इसके बाद एक पुलिस कांस्टेबल ने उस शिकायत के लिए छात्र को कथित तौर पर धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद छात्र और परेशान हो उठा और उसने घर में पड़ी फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास