लाइव न्यूज़ :

बक्सरः गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार, छात्राओं को निर्वस्त्र कर नचवाया, मना करने पर पिटाई, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2021 21:05 IST

बिहार के बक्सर जिले में डुमरांव प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित मध्य विद्यालय का मामला है. खिरौली के नियोजित शिक्षक वंश नारायण चौबे ने छात्राओं के साथ गन्दी हरकत की.

Open in App
ठळक मुद्देलड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.अभिभावक स्कूल आ धमके और शिक्षक के साथ उनकी हाथापाई भी हुई.सूचना पुलिस को दी गई.

पटनाः बिहार के बक्सर जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. इस बीच एक और ऐसी ही खबर सामने आ रही है. जहां, डुमरांव प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित मध्य विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक ने गुरु पद को ही धूमिल कर दिया.

 

खिरौली के नियोजित शिक्षक वंश नारायण चौबे ने छात्राओं के साथ गन्दी हरकत की. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक छात्राओं को निर्वस्त्र कर नचवाता था. जब छात्राएं ऐसा करने से मना करती थीं, तब शिक्षक उनकी पिटाई किया करता था. इस मामले का खुलासा बाल कल्याण समिति की जांच में सामने आया है.

बताया जा रहा है कि 16 सितंबर को वर्ग एक क्लास टीचर क्लास बंद कर मासूम बच्चियों को निवस्त्र कर नचवा रहे थे. इस दौरान अन्य छात्र भी क्लास रूम में मौजूद थे. सभी को शिक्षक ने आंख बंद करने के लिए कहा. लेकिन, इस दौरान एक छात्र ने अपना आंख बंद नहीं किया और इस घटनाक्रम को देखा. शिक्षक ने उस लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.

जिसकी जानकारी उसने अपने अभिभावक को दे दी. जिसके बाद अभिभावक स्कूल आ धमके और शिक्षक के साथ उनकी हाथापाई भी हुई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसकी सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी आ धमके.

शिक्षा विभाग के अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने छात्र और छात्राओं से बात भी की. जिसके बाद विद्यार्थियों ने उन पर कई आरोप भी लगाया. वहीं, मामले की जांच की जा रही है. यदि शिक्षक दोषी पाया गया तब उन पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली