लाइव न्यूज़ :

गुजरात: नाबालिग के रेप का मुख्य आरोपी बक्सर से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2018 15:02 IST

गुजरात में साढे तीन साल की मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात का मुख्यारोपी को बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App

गुजरात में साढे तीन साल की मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात का मुख्यारोपी को बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी धनसोई थाना क्षेत्र के लोधास गांव से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुजरात से आई पुलिस टीम ने बक्सर पुलिस के सहयोग से की।

अभियुक्त को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। बक्सर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सतीश कुमार ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुजरात के सूरत के लिंबायत पुलिस ने बक्सर पुलिस के सहयोग से अनिल यादव को उसी के गांव से गिरफ्तार किया है।

उससे गुजरात पुलिस पूछताछ कर रही है। गुजरात पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अनिल पर लिंबायत के गोडादरा इलाके में एक साढे तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप है। बताया जाता है कि अनिल वहीं किराये के मकान में रहता था और घटना के बाद से फरार हो गया था।

पकडे गए युवक का नाम अनिल यादव है। जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीएफ और गुजरात पुलिस की टीम ने एक साथ छापेमारी की और आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तारी कर लिया। मालूम हो कि हाल के दिनों में गुजरात में हुई रेप की एक घटना के बाद वहां बिहार समेत उत्तर भारत के लोगों पर हमले किए गए थे।

दुष्कर्म की यह घटना राज्य के साबरकांठा में हुई थी, जिसके बाद वहां रहने वाले उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया गया था। अब अभियुक्त का मेडिकल कराने के बाद को न्यायिक हिरासत में लेकर गुजरात रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। इसके बाद बिहार के हजारों लेाग गुजरात से भागकर बिहार लौट आए। 

टॅग्स :रेपगुजरातबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली