लाइव न्यूज़ :

बक्सर में 'गे'-प्रेम के कारण चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोग हुए जख्मी, जानिए क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2021 19:31 IST

बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी इलाके का मामला है. विकास के साथ कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी मिली हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों गुटों में जबर्दस्त मारपीट शुरू हो गई.साथियों के बहकावे में आकर विकास ने ट्रेन नहीं पकड़ी और कहीं दूसरी जगह चला गया. मारपीट के दौरान अभिषेक और उनके भाइयों ने गोली चला दी, जो निहाल को जा लगी.

पटनाः बिहार में इन दिनों अजीबोगरीब घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी इलाके से सामने आया है, यहां एक लड़के को एक दूसरे लड़के से प्यार हो गया है.

 

गे-प्रेम के कारण ताबड़तोड़ गोलियां चली. इस फायरिंग में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. बताया जाता है कि ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखराहा मध्य विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक राम अवधेश सिंह अपने एक रिश्तेदार के लड़के विकास सिंह को अपने घर पर रख कर पढ़ाते हैं. विकास बगल के ही रहने वाले अशोक यादव के बेटे अभिषेक को पसंद करता है.

दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. लेकिन विकास के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं. इस मामले में राम अवधेश सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अभिषेक का चाल-चलन ठीक नहीं है और वह लड़कियों की तरह व्यवहार करता है. इसके साथ ही उसकी विकास के साथ कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी मिली है.

मैंने विकास को अभिषेक से दूर रहने की सलाह दी थी. उसे उसके पिता के यहां दिल्ली भेजने के लिए सोमवार का रिजर्वेशन भी करा दिया था, लेकिन साथियों के बहकावे में आकर विकास ने ट्रेन नहीं पकड़ी और कहीं दूसरी जगह चला गया. इधर सोमवार देर रात राम अवधेश के बेटे जयप्रकाश उर्फ गोलू सिंह और नई बाजार निवासी उसके दोस्त अशोक यादव के पुत्र अभिषेक, रोहित और अनिकेत से पड़ोस में रहने वाले निहाल से बहस हो गई. देखते ही देखते दोनों गुटों में जबर्दस्त मारपीट शुरू हो गई.

मारपीट के दौरान अभिषेक और उनके भाइयों ने गोली चला दी, जो निहाल को जा लगी. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए गोलंबर स्थित विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया. इस घटना में कुछ और लोगों के घायल होने की खबर है.

वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी गोरख राम सहित कई पुलिस पदाधिकारी सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की तहकीकात की. डीएसपी गोरख राम ने बताया कि पुलिस बल ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. घायल को इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!