लाइव न्यूज़ :

Buxar Crime News: 14 साल की किशोरी से 22 वर्षीय शेर खान ने गली में अकेला देखकर दबोचा और मुंह बंद कर खेत में ले जाकर किया बलात्कार, घर पहुंच कर सारी बात बताई

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2023 15:41 IST

Buxar Crime News: सोमवार को किसी काम से वह घर के बाहर निकली तो आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी ने अपने घर पहुंच कर सारी बात बताई। पुलिस 164 के तहत बयान दर्ज कराने कोर्ट लेकर गई है। पड़ोस की भाभी के घर उनसे मिलने गई थी।

Buxar Crime News: बिहार में बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी युवक के घर के पास ही रहती है। सोमवार को किसी काम से वह घर के बाहर निकली तो आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बाद में किशोरी ने अपने घर पहुंच कर सारी बात बताई। इस बीच पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस 164 के तहत बयान दर्ज कराने कोर्ट लेकर गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह पड़ोस की भाभी के घर उनसे मिलने गई थी। वहां से घर लौटते समय युवक ने उसे दबोच लिया और वारदात को अंजाम दिया।

इस संबंध में धनसोइ थनाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया कि दुष्कर्म की यह वारदात सोमवार की शाम 6:30 बजे के करीब अंजाम दी गई है। घटना के समय पीड़िता पड़ोस में ही मौजूद एक भाभी से मिलकर वापस अपने घर जा रही थी।

इस दौरान उसके पड़ोस में ही रहने वाले आरोपित 22 वर्षीय शेर खान ने गली में उसे अकेला देखकर दबोच लिया और मुंह बंद कर जबरन थोड़ी दूर मौजूद हल्दी के खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपित के चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने घरवालों को इसकी जानकारी दी।

घरवाले तत्काल पीड़िता को लेकर धनसोइ थाना पहुंचे जहां उसके बयान पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने रात में ही आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थनाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच के बाद उसके कपड़े सुरक्षित रख लिए गए हैं। मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए लड़की को भेजा गया है। इसके साथ ही आरोपित युवक को भी गिरफ्तार करने के बाद उसके कपड़े भी सुरक्षित रख लिए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपपटनाबक्सरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली