लाइव न्यूज़ :

बक्सरः शादी-शुदा बहन से प्रेम करना कांग्रेस नेता के बेटे को पड़ा भारी, प्रेमिका के पति और भाई ने ली जान, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2021 20:31 IST

बिहार के बक्सर जिले  के गहौना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रभुदत्त ओझा के 27 वर्षीय पुत्र विपिन बिहारी ओझा का शव आज बरामद किया गया है. दो दिन पहले ही बिपिन बिहारी के अहपरण होने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है.शव के बरामद होने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है.विपिन का शव धर्मावती नदी के धन छपरा घाट के सामने से बरामद किया गया है.

पटनाः बिहार के बक्सर जिले से एक काफी हैरान करने वाली खबर आई है. इसमें अवैध संबंध को लेकर कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता का बेटा रिश्ते में बहन लगने वाली लड़की से ही प्यार करता था.

इस अवैध रिश्ते का जब खुलासा हुआ तो उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गहौना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रभुदत्त ओझा के 27 वर्षीय पुत्र विपिन बिहारी ओझा का शव आज बरामद किया गया है. दो दिन पहले ही बिपिन बिहारी के अहपरण होने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी.

विपिन का शव आज सुबह धर्मावती नदी के धन छपरा घाट के सामने से बरामद किया गया है. शव के बरामद होने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है. घटना में विवाहेत्तर संबंध का मामला सामने आ रहा है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, प्रेमिका और उसका पति फरार है.

इनलोगों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है. उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार विपिन का अपनी चाची की शादीशुदा भतीजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई है. युवक दो अक्टूबर को अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. इसके बाद नहीं लौटा.

प्रेमिका के पति व उसके भाई ने युवक का अपहरण किया और चाकू मारकर हत्या कर दी. बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर ही  गहोना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता के बेटे की हत्या की गई है. दरअसल, बिपिन बिहारी ओझा का अपने चाचा की लड़की से पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था.

पिछले दिनों वह अपने मायके हीरपुर आई हुई थी, इसी बीच उसकी प्रेमिका ने फोन कर बिपिन बिहारी ओझा को मिलने के लिए बुलाया. लेकिन वहां पर बिपिन के हत्या की साजिश रच दी गई थी. बिपिन के पहुंचते ही प्रेमिका के भाई और उसके पति ने उसे पकड़ लिया और चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसके शव को पास में ही धर्मावती नदी के किनारे फेंक दिया.

एसपी ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपित वारदात को अंजाम देकर अपने किसी ममेरे भाई के यहां भाग गया था. उसका भाई मूल रूप से बिहियां का रहने वाला है तथा पटना जिले के नौबतपुर पैक्स में कर्मचारी है. पुलिस ने विजय को नौबतपुर से गिरफ्तार कर लिया.

पहले तो उसने इस घटना में अपने कोई भूमिका स्वीकार नहीं की, लेकिन बाद में उसने न सिर्फ अपने स्वीकारोक्ति दी बल्कि, उसकी निशानदेही पर युवक का शव तथा बाइक बरामद कर ली गई. एसपी ने बताया कि इस मामले में अजय चौबे, विजय चौबे, प्रेमिका की चाची तथा उसकी मां को हिरासत में लिया गया है. वहीं, प्रेमिका के पिता कन्हैया चौबे, पति रवि कुमार मिश्रा तथा खुद प्रेमिका फरार चल रही है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली