लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बाद आर्थिक तंगी झेल रहा व्यापारी अफीम बेचने के प्रयास में गिरफ्तार, 1.2 लाख रुपये की अफीम जब्त

By भाषा | Updated: August 9, 2020 05:18 IST

पुलिस ने बताया कि वह ग्राहकों को अफीम पहुंचाने के लिए सिकंदराबाद जा रहा था तभी रास्ते में गाड़ियों की जांच के दौरान वह पकड़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअफीम बेचने की कोशिश करने एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।व्यापारी के पास से 1.2 लाख रुपये मूल्य की अफीम जब्त की गई।

हैदराबाद। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते वित्तीय समस्याओं से घिर जाने के बाद कथित रूप से अफीम बेचने की कोशिश करने पर 40 वर्षीय एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यहां ओल्ड बोवेनपल्ली इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया और उसके पास से 1.2 लाख रुपये मूल्य की अफीम जब्त की गयी।

पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति राजस्थान का है और तेलंगाना में टाइल्स की उसकी दो दुकानें हैं लेकिन लॉकडाउन में दुकानें बंद होने के कारण वह राजस्थान चला गया। उसे बड़ा नुकसान हुआ। पुलिस के मुताबिक उसके एक दोस्त ने उसे इस घाटे से उबरने के लिए अफीम बेचने की सलाह दी और उसने उसे 300 ग्राम अफीम बेची।

पुलिस ने बताया कि वह ग्राहकों को अफीम पहुंचाने के लिए सिकंदराबाद जा रहा था तभी रास्ते में गाड़ियों की जांच के दौरान वह पकड़ा गया। वह जून में हैदराबाद लौटा था । उसका दोस्त फरार हो गया है जिसे पुलिस तलाश रही है।

टॅग्स :हैदराबादक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा