लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बूंदी में बारातियों की बस नदी में गिरी, हादसे में 24 लोगों की मौत, 11 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 12:35 IST

जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। शुरुआती खबरों के अनुसार, हादसे में कम से कम 24 लोगों के मरने की आशंका है, कई अन्य घायल हैं और बचाव तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकई अन्य घायल हैं और बचाव तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे में कम से कम 24 लोगों के मरने की आशंका है।

राजस्थान के बूंदी जिले में बुधवार को सुबह हुए एक हादसे में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।

जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। शुरुआती खबरों के अनुसार, हादसे में कम से कम 24 लोगों के मरने की आशंका है, कई अन्य घायल हैं और बचाव तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। 

पांच घायलों को कोटा रेफर किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बारात कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। कुल 30 लोग सवार थे। मरने वालों में 10 पुरुष, 11 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना का कारण बस का गियर फेल होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। मेज नदी के पुल पर बस अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। ग्रामीणों ने लोगों को बचाने की भरसक कोशिश की। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा