लाइव न्यूज़ :

बस और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर : सात मरे, 35 घायल

By भाषा | Updated: October 14, 2018 02:08 IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मुंडन की रस्म पूरी करके लौट रहे लोगों के वाहन और बस की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई तथा 35 से अधिक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में  मुंडन की रस्म पूरी करके लौट रहे लोगों के वाहन और बस की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई तथा 35 से अधिक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता का ऐलान किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फतेहपुर से मुंडन संस्कार करवाने के बाद देर शाम घर लौट रहे लोगों से भरे वाहन को ऊंचाहार थानाक्षेत्र के मदारीपुर गांव के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 35 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जाती है। उनमें से चार को ट्रामा सेन्टर, लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रूपये तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया है।उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा