लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : कालाहांडी में वेदांता प्लांट के पास सुरक्षाकर्मी को जिंदा जलाया, एक प्रदर्शनकारी की भी मौत

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 19, 2019 09:26 IST

ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) के कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में 20 लोग जख्मी हुए हैं. प्रदर्शनकारी नौकरी की मांग कर रहे थे।

Open in App

ओडिशा के कालाहांडी जिले में वेदांता एल्युमिनियम रिफाइनरी के पास हुए संघर्ष में भीड़ ने एक सुरक्षाकर्मी को जिंदा जला दिया. वहीं, एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. नौकरी की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने सोमवार को रिफाइनरी परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संघर्ष भड़क गया.

झड़प में 20 लोग जख्मी

पुलिस ने बताया कि ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) के कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में 20 लोग जख्मी हुए हैं. कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी. गंगाधर ने बताया कि रेंगोपाली और आसपास के गांवों के निवासी लंजीगढ़ में रिफाइनरी के पास नौकरी एवं अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

नौकरी की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी

पुलिस ने बताया कि वह कंपनी द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने और रिफाइनरी में स्थानीय युवकों को नौकरी देने की भी मांग कर रहे थे. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रिफाइनरी परिसर में घुसने की कोशिश की लेकिन वहां तैनात ओआईएसएफ के कर्मियों ने उन्हें रोक लिया जिसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया. बाद में एक घायल की अस्पताल में मौत हो गई.

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह