लाइव न्यूज़ :

12 वर्षीय लड़के ने खेत से हरा चना तोड़ कर खाने पर सात वर्षीय मासूम को मार डाला

By भाषा | Updated: January 29, 2022 19:00 IST

खेत की रखवाली कर रहे आरोपी ने बुधवार शाम सात वर्षीय बच्चे को खेत से चने का पौधा उखाड़ कर चना खाते देख अपना आपा खो दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। घटना 26 जनवरी को खकनार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में हुई थी।

बुरहानपुरःमध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के एक गांव में 12 वर्षीय एक लड़के ने उसके खेत से हरा चना तोड़ कर खाने पर सात वर्षीय एक बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना 26 जनवरी को खकनार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में हुई थी, लेकिन पुलिस को बच्चे की मौत की सूचना इसके अगले दिन मिली थी। खकनार पुलिस थाने के प्रभारी, निरीक्षक कीर्तन प्रसाद धुर्वे ने कहा, ‘‘अपने खेत की रखवाली कर रहे आरोपी ने बुधवार शाम सात वर्षीय बच्चे को खेत से चने का पौधा उखाड़ कर चना खाते देख अपना आपा खो दिया।

आरोपी ने बच्चे को पीटा और जब उसने पाया कि वह (बच्चा) बेहोश हो गया है तब उसे खेत में ही छोड़ कर अपने घर चला गया।’’ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!