लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए सांड, 10 की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: February 21, 2020 20:16 IST

घायल सांडों को इलाज एवं बेहतर देखभाल के लिए वृन्दावन स्थित सुरभि गौशाला भेजा गया है। राया थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया, ‘‘यह घटना यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे सुबह उस समय हुई जब कुछ किसान खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहे जानवरों को भगाने का प्रयास कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे55354 फास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे 10 सांड मौके पर ही मारे गए।घटना की जानकारी मिलते ही मांट से पशु चिकित्सकों को बुलाकर परीक्षण एवं उपचार कराया गया।

उत्तर प्रदेश के मथुरा छावनी स्टेशन से कासगंज जा रही 55354 फास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ जाने से 12 गोवंशीय पशु (सांड) कट गए, जिनमें से दस की मौके पर ही मौत हो गई व दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सांडों को इलाज एवं बेहतर देखभाल के लिए वृन्दावन स्थित सुरभि गौशाला भेजा गया है। राया थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया, ‘‘यह घटना यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे सुबह उस समय हुई जब कुछ किसान खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहे जानवरों को भगाने का प्रयास कर रहे थे। उन्हीं में से कुछ सांडों का झुण्ड जब रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वे मथुरा से कासगंज जा रही 55354 फास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे 10 सांड मौके पर ही मारे गए जबकि दो घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘घटना की जानकारी मिलते ही मांट से पशु चिकित्सकों को बुलाकर परीक्षण एवं उपचार कराया गया एवं मृत पशुओं के शव परीक्षण हेतु भेज दिए गए। इस बीच ट्रेन भी करीब 15 मिनट रुकी रही। इंजन ड्राईवर तथा गार्ड द्वारा केटल गार्ड आदि की जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन सुबह 6 बजे ही मथुरा छावनी स्टेशन से छूटी थी।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा