लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है बुलंदशहर हिंसा भड़काने का आरोपी योगेश राज, पुलिस की 6 टीमें मिलकर नहीं कर पा रही हैं गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 4, 2018 16:17 IST

गोवंश की हत्या के शक में बुलंदशहर में भीड़ ने एक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पीट-पीटकर जान ले ली उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हत्याकांड की एफआईआर से सवाल और गंभीर हुए हैं। जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है वो हिंदू संगठन से आते हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना गांव में सोमवार को गौहत्‍या की अफवाह के बाद फैली हिंसा और एक पुलिस अधिकारी के मारे जाने के मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में  27 लोग नामजद और 60 पर FIR दर्ज की गई है।

गोवंश की हत्या के शक में बुलंदशहर में भीड़ ने एक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पीट-पीटकर जान ले ली उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हत्याकांड की एफआईआर से सवाल और गंभीर हुए हैं। जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है वो हिंदू संगठन से आते हैं। मामले के मुख्य आरोपी और बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। 

सीएम योगी ने जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है। जिसकी छह टीम अलग-अलग तरीके से जांच कर रही है लेकिन फिर भी मामले में मुख्य आरोपी योगोश कुमार को पकड़ने में असफल है।  

पुलिस एफआईआर के मुताबिक, योगेश राज को इस पूरी हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस स्टेशन पर हुई तोड़-फोड़ में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने उसे समझाने की कोशिश की थी लेकिन वह नहीं माना। उसने फिर हिंसा भड़काया। 

यूपी एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा- नहीं हुई गिरफ्तारी  

मुख्य आरोपी योगोश राज के बारे में पूछ जाने पर यूपी एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और उसको हमने अभी गिरफ्तार नहीं किया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी का काम किया जा रहा है। 

कौन है योगेश राज

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, योगेश राज पहले एक प्राइवेट नौकरी करता था। साल 2016 में योगेश बजरंग दल का जिला संयोजक बना। बजरंग दल का जिला संयोजक बनने के बाद वह नौकरी को छोड़कर पूरी तरह संगठन के लिए काम करने लगा। योगेश राज के घर की दीवार पर अखंड भारत का नक्शा भी है। इसमें जिक्र है कि भारत कब-कब बंटा है।

पहले भी कई मामले योगोश राज पर हो चुके हैं दर्ज

योगेश राज स्याना के नया बांस गांव का निवासी है। इसपर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। कई विवादों में इसका नाम आ चुका है। पुलिस ने इसपर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 333, 353, 427, 436, 394 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। हिंसा को भड़काने के लिए आरोपी अपेन साथ एक मंडली को भी लेकर गया था। 

पुलिस ने इससे पहले भी योगेश के कहने पर सात गौहत्या का केस दर्ज करवाया चुका है। उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाकर ये बात बताई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव के जंगल में घूम रहा था तब उसने गांव के गोतस्करों को गाय को मारते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला।    

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह