बुलंदशहरः तीन वर्षीय भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने दर्ज कराया मामला, आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2022 17:56 IST2022-04-18T17:55:41+5:302022-04-18T17:56:29+5:30

यूपी पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bulandshahr Uncle rape three-year-old niece victim mother filed case accused arrested uttar pradesh | बुलंदशहरः तीन वर्षीय भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने दर्ज कराया मामला, आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Highlightsपुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार की है।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी तीन वर्षीय भतीजी से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार की है।

 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला रविवार की अपराह्र लगभग तीन बजे खेत से जब अपने घर वापस पहुंची तो उसे इस घटना के बारे में पता चला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

चचेरी बहन से बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी

मुजफ्फरनगर जिले से सटे शामली जिले में खुद पर अपनी चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। शामली के कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेन्द्र सिंह भडाना ने सोमवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव में गय्यूर (26) नामक युवक ने अपनी चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में गत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध होकर रविवार शाम जहर खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है
 

Web Title: Bulandshahr Uncle rape three-year-old niece victim mother filed case accused arrested uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे