लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहरः गांव में प्रशांत, विशाल और जतिन ने 2 नाबालिग बच्चों के साथ किया कुकर्म?, निर्माणाधीन मकान में बुलाया और डराकर किया हैवानियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2025 14:16 IST

गांव के ही दो युवकों और उनके एक साथी ने योजना बनाकर दोनों बच्चों को एक निर्माणाधीन मकान में बुला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकुकर्म किया और किसी को बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।प्रशांत, विशाल और जतिन के खिलाफ बृहस्‍पतिवार की रात मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को बताया मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चोला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने कथित तौर पर दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्‍यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनका 13 साल का बेटा और गांव का ही 11 वर्षीय बच्चा खेल रहे थे, तभी गांव के ही दो युवकों और उनके एक साथी ने योजना बनाकर दोनों बच्चों को एक निर्माणाधीन मकान में बुला लिया।

आरोप है कि बच्चों को डरा धमकाकर आरोपियों ने उनके साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि डरे सहमे बच्चों ने किसी को नहीं बताया और डर की वजह से उन्होंने खाना पीना भी कम कर दिया, जब इस बाबत उनसे पूछा गया तो उन्होंने घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार एक बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर प्रशांत, विशाल और जतिन के खिलाफ बृहस्‍पतिवार की रात मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजय कुमार ने शनिवार को बताया मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली