लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान पी रहे थे शराब, इंसास राइफल भी चोरी, तीन पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2021 16:43 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान लापरवाही के कारण तीन पुलिसकर्मी निलंबित हो गए। ये सभी शराब पीने में मशगूल थे। 

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के अनुसार अनुज कुमार के चचेरे भाई ने तीन फरवरी उसकी राइफल चुरा ली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुज और उसके चचेरे भाई के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।राइफल बरामद करने के लिए कई पुलिस टीम लगाई गई हैं।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कांस्टेबल अनुज कुमार, सतिंदर कुमार और सरशाद खान को ड्यूटी के दौरान शराब पीने और एक इंसास राइफल की चोरी के आरोपों में निलंबित कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार अनुज कुमार के चचेरे भाई ने तीन फरवरी उसकी राइफल चुरा ली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुज और उसके चचेरे भाई के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और राइफल बरामद करने के लिए कई पुलिस टीम लगाई गई हैं।

ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए हरियाणा पुलिस ने दो कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

पिछले साल यहां एक सुधार गृह से 17 नाबालिगों के भागने की घटना के संबंध में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए हरियाणा पुलिस ने दो कांस्टेबलों को बर्खास्त कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि रघुविंदर और विनोद की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है।

पिछले साल 12 अक्टूबर को हिसार स्थित एक सुधार गृह से 17 नाबालिग भाग गए थे और उनमें से 12 को बाद में पकड़ लिया गया था। जिला पुलिस प्रमुख बलवान सिंह राणा ने इसी मामले में एक अन्य कांस्टेबल विजेंद्र सिंह के वेतन में छह वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश दिया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उक्त कांस्टेबल, घटना के समय सुधार गृह में तैनात थे। पिछले साल 12 अक्टूबर को लगभग शाम छह बजे सुधार गृह से 17 नाबालिग, पुलिस कर्मियों पर हमला कर और उनके मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे।

प्रवक्ता ने कहा कि सदर हिसार पुलिस थाने में नाबालिगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच में सामने आया कि कांस्टेबल विनोद और रघुविंदर बिना अनुमति लिए ड्यूटी से नदारद थे और कांस्टेबल विजेंद्र सिंह की ड्यूटी सुधार गृह के बाहर होने के बावजूद वह भीतर मौजूद था। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली