लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है आरोप

By भाषा | Updated: February 22, 2020 06:16 IST

बुलंदशहर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि IPC की धारा 336 के तहत दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद ने 2019 में शस्त्र (संशोधन) अधिनियम पारित किया था जिसके अनुसार जश्न में गोली चलाना प्रतिबंधित है।भाजपा विधायक विजेंद्र सिंह खटीक के बेटे विकास खटीक को बंदूक से कई गोलियां चलाते हुए देखा गया है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जश्न में गोली चलाने को लेकर विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देश में ऐसे गोली चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बृहस्पतिवार को खुर्जा के भाजपा विधायक विजेंद्र सिंह खटीक के बेटे विकास खटीक को बंदूक से कई गोलियां चलाते हुए दिखाया गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

बुलंदशहर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 336 के तहत दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर रहे कुमार ने कहा कि जांच जल्द ही समाप्त हो जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई के बाद रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

संसद ने 2019 में शस्त्र (संशोधन) अधिनियम पारित किया था जिसके अनुसार जश्न में गोली चलाना प्रतिबंधित है जिसका उल्लंघन करने पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना या दो साल कैद की सजा का प्रावधान है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह