लाइव न्यूज़ :

Bulandshahr: आरोपी की बहन से मयंक की दोस्ती, 13 दिसबंर को 6 लोगों ने किया अपहरण और मार कर 15 वर्षीय लड़के नहर में फेंका?, मृतक के पिता ने षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 21:50 IST

Bulandshahr: मृतक के पिता ने छह व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है और पिता की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचार लोग बाढा नहर की तरफ लेकर आए हैं तथा उसे जान से मारना चाहते हैं।आरोपी की बहन से थी और इसी वजह से इन लोगों ने मिलकर मयंक की कथित रूप से हत्या की है।

Bulandshahr: बुलंदशहर जिले में थाना शिकारपुर क्षेत्र के तहत आने वाली एक नहर से रविवार को 15 वर्षीय लड़के का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित मिश्रा ने कहा कि मृतक की पहचान मयंक के तौर पर हुई है जो 13 दिसंबर से लापता था। मृतक के पिता ने छह व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है और पिता की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

उनके मुताबिक, 13 दिसंबर को देर शाम उसके बेटे मयंक को दो लोग घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और रात में साढ़े दस बजे के करीब मयंक ने अपने चचेरे भाई के मोबाइल फोन पर कॉल कर बताया कि उसे चार लोग बाढा नहर की तरफ लेकर आए हैं तथा उसे जान से मारना चाहते हैं।

तहरीर के मुताबिक, मयंक की दोस्ती एक आरोपी की बहन से थी और इसी वजह से इन लोगों ने मिलकर मयंक की कथित रूप से हत्या की है। मिश्रा ने बताया, “शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा