लाइव न्यूज़ :

Bulandshahr: 13 साल की दो नाबालिग से 75 वर्षीय सत्संग भवन सेवादार मोहन लाल कर रहा था रेप?, एक किशोरी के गर्भवती होने पर खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2024 17:22 IST

Bulandshahr: अपर पुलिस अधीक्षक प्रसाद के मुताबिक, ‘‘आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। जांच की जा रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।एक किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ।सत्संग भवन के सेवादार ने कई बार दुष्कर्म किया है।

Bulandshahr:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सत्संग भवन के एक सेवादार को दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िताओं के परिजनों की शिकायत पर स्याना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक सत्संग भवन के सेवादार मोहन लाल (75) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िताओं की उम्र 13 साल है और वे एक ही गांव की रहने वाली हैं। प्रसाद ने बताया कि दोनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, ‘‘एक किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। किशोरी ने परिजन को बताया कि सत्संग भवन के सेवादार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।’’ उसने बताया कि सेवादार पर उसी गांव की एक अन्य किशोरी के साथ भी दुष्कर्म करने का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रसाद के मुताबिक, ‘‘आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। जांच की जा रही है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा