लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहरः 45 वर्षीय पिता और 42 वर्षीय माता को खाने में 20 गोली मिलाकर किया बेहोश, कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर मार डाला, 16 साल की पुत्री हिरासत, जानें ऐसा क्यों किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2023 19:32 IST

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि शिकारपुर थाना इलाके के फारुखी नगर लाल दरवाजा मोहल्ले के रहने वाले शब्बीर (45) और उनकी पत्नी रिहाना (42) का शव 15 मार्च की सुबह उनके घर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देमामले के पर्दाफाश के लिए शिकारपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी।पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी कि दंपति की 16 साल की बड़ी पुत्री ने ही दोनों की हत्‍या की है।मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाने की पुलिस ने कथित तौर पर मां-बाप की हत्‍या करने वाली एक नाबालिग किशोरी को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि शिकारपुर थाना इलाके के फारुखी नगर लाल दरवाजा मोहल्ले के रहने वाले शब्बीर (45) और उनकी पत्नी रिहाना (42) का शव 15 मार्च की सुबह उनके घर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए शिकारपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी कि दंपति की 16 साल की बड़ी पुत्री ने ही दोनों की हत्‍या की है। पूछताछ व अन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी पुत्री को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया और उसे किशोर न्‍याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि जब किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसकी लड़कों से बातचीत होती थी, जिससे उसके माता-पिता नाखुश रहते थे और कई बार पिटाई भी की थी, जिससे वह काफी क्षुब्‍ध थी। हत्‍या का ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन इसने एक युवक से नशे की 20 गोली मंगवाई और अपने मां-बाप के खाने में मिला दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने एक कुल्हाड़ी से अपने मां-बाप के सिर पर वार किया जिससे उन दोनों की वहीं मौके पर मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि सुबह आरोपी किशोरी ने ही लोगों को सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके माता-पिता को मार दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ और उसकी निशानदेही पर हत्‍या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि किशोरी को नशे की गोलियां देने वाले युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और उसके पास से नशे की गोलियां बरामद की गईं। इसके बाद स्वापक ओषिध और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनयम के तहत मामला दर्ज करके उसे भी गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअलीगढ़Policeउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?